बहुता चक उपाध्याय में गेहूं खरीद शुरू, बोरो के अभाव में रुकी थी प्रक्रिया
बलिया जनपद के बहुता चक उपाध्याय स्थित बी-पैक्स (B-PACS) समिति में किसानों से गेहूं की खरीदारी पुनः शुरू हो गई है। इससे पहले बोरो (गन्नी बैग) की कमी के कारण खरीद प्रक्रिया बाधित हो गई थी, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समिति के सचिव बड़ेलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति को लगभग 1000 बोरे प्राप्त हो गए हैं, जिसके क्रम में अब फिर से खरीद कार्य शुरू कर दिया गया है। बोरो की उपलब्धता होने के बाद खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है, ताकि किसानों की उपज समय पर खरीदी जा सके।

दिनांक 22 अप्रैल को समिति द्वारा चार किसानों से गेहूं की खरीदारी की गई, जिनमें प्रमुख रूप से अमूल चंद पांडेय, अरुण पांडेय सहित अन्य किसान शामिल हैं।
स्थानीय किसानों ने खरीद प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि अब नियमित रूप से खरीद होती रहेगी, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।स्थानीय किसानों ने खरीद प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि अब नियमित रूप से खरीद होती रहेगी, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
फोटो काल्पनिक
#बलिया #ballianews #news #kisan